20 Feb 2026, Fri
Breaking

अगले हफ्ते निवेश का बंपर मौका: 24 नवंबर से खुल रहे हैं 3 नए IPO, जानें SSMD Agrotech, Mother Nutri Foods और K K Silk Mills की डिटेल्स

News Scoop

न्यूज स्कूप : भारतीय शेयर मार्केट में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार आईपीओ की धूम मची हुई है। निवेशकों को एक के बाद एक नई कंपनियों में दांव लगाने का अवसर मिल रहा है। इसी क्रम में, 24 नवंबर से शुरु हो रहे कारोबारी सप्ताह में भी तीन नए आईपीओ बाजार में आने को तैयार हैं। ये तीनों इश्यू एसएमई (SME) सेगमेंट के तहत लिस्ट हो सकते हैं।

निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे इन कंपनियों की वित्तीय स्थिति और भविष्य की संभावनाओं का गहन विश्लेषण करने के बाद ही कोई निर्णय लें। आइए जानते हैं, इन कंपनियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

1. एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया आईपीओ (SSMD Agrotech India IPO)

  • ओपनिंग डेट: 25 नवंबर
  • क्लोजिंग डेट: 27 नवंबर
  • इश्यू साइज: कंपनी ने आईपीओ के जरिए ₹34.09 करोड़ जुटाने की योजना बनाई है।
  • शेयर जारी: आईपीओ के तहत 28 लाख फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे।
  • प्राइस बैंड: कंपनी ने शेयर प्राइस बैंड ₹114 से ₹121 प्रति शेयर फिक्स किया है।
  • लॉट साइज: रिटेल निवेशकों के लिए 2,000 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। अधिकतम प्राइस बैंड (₹121) के अनुसार, निवेशकों को एकमुश्त करीब ₹2,42,000 खर्च करने होंगे।

2. मदर न्यूट्री फूड्स आईपीओ (Mother Nutri Foods IPO)

मदर न्यूट्री फूड्स एसएमई सेगमेंट के तहत अपना आईपीओ ला रही है, जो खाद्य और पोषण क्षेत्र से संबंधित है।

  • ओपनिंग डेट: 26 नवंबर
  • क्लोजिंग डेट: 28 नवंबर
  • इश्यू साइज: कंपनी आईपीओ के जरिए ₹39.59 करोड़ जुटाएगी। यह इस सप्ताह आने वाले तीनों आईपीओ में सबसे बड़ा है।
  • शेयर जारी: कंपनी आईपीओ के माध्यम से 27 लाख फ्रेश शेयर जारी करने वाली है।
  • प्राइस बैंड: कंपनी ने शेयर प्राइस बैंड ₹111 रुपये से ₹117 रुपए के बीच तय किया है।
  • लॉट साइज: कंपनी की ओर से 1,200 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। निवेशकों को ऊपरी प्राइस बैंड (₹117) के अनुसार एक लॉट के लिए लगभग ₹1,40,400 का निवेश करना होगा।

3. के के सिल्क मिल्स आईपीओ (K K Silk Mills IPO)

के के सिल्क मिल्स भी इस सप्ताह अपना आईपीओ ला रही है। यह इश्यू भी तीन दिनों के लिए खुला रहेगा।

  • ओपनिंग डेट: 26 नवंबर
  • क्लोजिंग डेट: 28 नवंबर
  • इश्यू साइज: आईपीओ साइज ₹28.50 करोड़ रुपए का है।
  • शेयर जारी: आईपीओ के जरिए कंपनी 75 लाख शेयर जारी करने वाली है।
  • प्राइस बैंड: कंपनी ने शेयर प्राइस बैंड ₹36 रुपए से ₹38 रुपए के बीच प्रति शेयर तय किया है।

ये तीनों आईपीओ निवेशकों को अलग-अलग सेगमेंट की कंपनियों में निवेश करने का मौका दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि शेयर मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा प्रमाणित वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह लें। हमारी तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

By News Scoop Desk

News Scoop is a digital news platform that focuses on delivering exclusive, fast, verified and impactful stories to readers. Unlike traditional news portals that rely heavily on routine reports, a news scoop platform prioritizes breaking news, inside information, investigative leads, political developments, public interest stories and viral happenings fresh and first.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *