18 Mar 2026, Wed
Breaking

धनिया को हफ्तों तक हरा और फ्रेश रखने के 5 आसान तरीके, टिश्यू बॉक्स और वॉटर जार ट्रिक है सबसे असरदार

News Scoop

न्यूज स्कूप : सर्दियों के मौसम में हरी-हरी और खुशबूदार धनिया खाने में एक अलग ही स्वाद देती है, यही वजह है कि कुछ लोग तो हर डिश में धनिया का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अक्सर घर में एक साथ बहुत सारी धनिया लाकर रख ली जाती है। लेकिन सबसे बड़ी परेशानी तब आती है, जब धनिया 1-2 दिन के बाद ही पीली पड़कर या मुरझाकर खराब होने लगती है। रोज़-रोज़ मार्केट से ताज़ी धनिया लाना भी आलस भरा काम लगता है।

अगर आप भी धनिया को लंबे समय के लिए फ्रेश रखना चाहती हैं, तो आपको बस उसे स्टोर करने का सही तरीका जानना होगा। धनिया को खराब करने की सबसे बड़ी वजह नमी (Moisture) होती है।

यहाँ हम आपको बताएंगे ऐसे 5 तरीके जो धनिया को स्टोर करने में काम आने वाले हैं। इससे न तो धनिया जल्दी पीली पड़ेगी और न ही जल्दी सूखेगी।

धनिया स्टोर करने के 5 आसान और असरदार तरीके

1. धोकर और सूखाकर स्टोर करें (सबसे जरूरी स्टेप)

धनिया को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए सबसे पहले उसे अच्छी तरह से तैयार करना जरूरी है।

  • सबसे पहले धनिया की जड़ों को हल्का काट दें और पत्तियों को साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें, ताकि मिट्टी और कीड़े हट जाएं।
  • अब उसे किसी कपड़े या किचन टिश्यू पर फैला कर पूरी तरह सूखने दें। ध्यान रहे, पत्तियाँ गीली नहीं रहनी चाहिए, क्योंकि नमी ही पत्तियों को खराब होने की सबसे बड़ी वजह है। पूरी तरह से सूखी धनिया ही लंबे समय तक फ्रेश रह सकती है।
2. एयरटाइट डिब्बे में टिश्यू के साथ रखें (टिश्यू ट्रिक)

यह सबसे लोकप्रिय और असरदार तरीकों में से एक है।

  • एक एयरटाइट डिब्बा लें और नीचे एक किचन टिश्यू बिछाएं।
  • उस पर अच्छी तरह से सुखाकर रखी गई धनिया फैलाकर रखें।
  • धनिया के ऊपर से एक और टिश्यू लगा दें।
  • अब ढक्कन बंद करके फ्रिज में रख दें। टिश्यू धनिया की एक्स्ट्रा नमी सोख लेता है, जिससे धनिया आराम से लंबे समय तक (5-7 दिन) फ्रेश बनी रहती है।
3. पानी वाले जार में रखें (फ्लॉवर/बुके स्टाइल)

आप धनिया को फूलों की तरह पानी के किसी जार में भी रख सकती हैं। यह तरीका धनिया को 5-6 दिन तक खिला-खिला बनाए रखता है।

  • एक गिलास या कांच की बोतल लें और उसमें लगभग एक इंच पानी डाल दें।
  • अब धनिया की डंडियां पानी में खड़ी कर दें।
  • पत्तियों को सूखने से बचाने के लिए ऊपर से पॉलीथिन या ढक्कन से हल्का ढक दें और फ्रिज में रख दें।
4. जड़ों के साथ स्टोर करें

अगर आप धनिया को जड़ के साथ खरीदते हैं, तो वह ज्यादा दिन तक फ्रेश बनी रहती है, क्योंकि जड़ें नमी बनाए रखती हैं और पत्तियां जल्दी नहीं सूखतीं।

  • जड़ों को पानी से हल्के से धो लें, लेकिन पत्तियों को पूरी तरह सूखा लें।
  • इसे टिश्यू में लपेटकर या हल्के हवा वाले थैले में ही फ्रिज में स्टोर करें।
5. पाउच या थैले में छोटे-छोटे छेद के साथ रखें

अगर आप किसी पॉलीबैग या पाउच में धनिया को स्टोर कर रही हैं, तो उसमें छोटे-छोटे छेद कर दें।

  • इससे हवा पास होती रहेगी और धनिया में फंगस लगने की संभावना कम होगी।
  • लेकिन ध्यान रहे कि धनिया को अच्छे से धोकर और सूखाकर ही पॉलीबैग में स्टोर करें।

By News Scoop Desk

News Scoop is a digital news platform that focuses on delivering exclusive, fast, verified and impactful stories to readers. Unlike traditional news portals that rely heavily on routine reports, a news scoop platform prioritizes breaking news, inside information, investigative leads, political developments, public interest stories and viral happenings fresh and first.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *