19 Feb 2026, Thu
Breaking

चाऊमीन, पिज्जा और बर्गर को कहें ‘ना’: Junk-Food के ये 7 हेल्दी विकल्प स्वाद में भी हैं लाजवाब, सेहत को नहीं पहुंचाएंगे नुकसान

News Scoop

न्यूज स्कूप : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फास्ट फूड हमारे खान-पान का एक अहम हिस्सा बन चुका है। ऑफिस हो या कॉलेज, शाम की भूख मिटाने के लिए हम अक्सर पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन या फ्रेंच फ्राइज जैसे स्वादिष्ट लेकिन अनहेल्दी चीजों की ओर हाथ बढ़ा देते हैं।

इन चीजों का स्वाद जीभ को लुभाता जरूर है, लेकिन धीरे-धीरे ये हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। ये न केवल वजन बढ़ने, पेट में चर्बी और सुस्ती का कारण बनते हैं, बल्कि कई बार शुगर और कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ाने का काम करते हैं।

कई लोगों को लगता है कि हेल्दी खाने से उन्हें वो जायका नहीं मिल पाएगा जो जंक फूड्स से मिलता है, और हेल्दी खाना बेस्वाद और बोरिंग होता है। लेकिन यह धारणा पूरी तरह गलत है।

आज हम आपको जंक फूड्स के कुछ ऐसे हेल्दी ऑप्शन बताने जा रहे हैं, जो स्वाद में भी लाजवाब होते हैं और इससे सेहत को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा:

जंक फूड के 7 बेहतरीन और स्वादिष्ट हेल्दी विकल्प

1. व्हाइट ब्रेड सैंडविच → मल्टी ग्रेन रैप्स या ब्रेड

आमतौर पर व्हाइट ब्रेड में मैदा और रिफाइंड का इस्तेमाल होता है, जिसमें फाइबर या अन्य न्यूट्रिशन नहीं होते हैं।

  • हेल्दी विकल्प: इसकी जगह आप मल्टी ग्रेन ब्रेड या मल्टी ग्रेन रैप्स खा सकते हैं। ये गेंहूं, जौ, रागी और ओट्स जैसे अनाज से बनी होती हैं, जो फाइबर से भरपूर होती हैं। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और पाचन तंत्र भी बेहतर काम करता है।

2. बिस्कुट और एनर्जी बार → ड्राई फ्रूट्स की चिक्की

बाजार के बिस्कुट और एनर्जी बार में चीनी, मैदा और प्रिजर्वेटिव्स ज्यादा होते हैं।

  • हेल्दी विकल्प: इसकी जगह आप घर पर गुड़ और ड्राई फ्रूट्स को मिक्स करके चिक्की या बार बनाकर खा सकते हैं। ये शरीर को पोषण देंगे और खाने में बेहद स्वादिष्ट भी लगते हैं।

3. पास्ता रेडीमील → होममेड सूजी की सेवइयां, रागी पास्ता या नूडल्स

बाजार का पास्ता मैदे से बना होता है, जिसमें ट्रांस फैट और सोडियम अधिक होता है।

  • हेल्दी विकल्प: आप इसकी जगह सूजी से सेवइयां या रागी से बने पास्ता को घर पर बनाएं। इसे अपना टच देकर और खूब सारी सब्जियों के साथ एंजॉय करें। यह पोषण भी देगा और जायका भी।

4. चाऊमीन → सोबा नूडल्स में वेजिटेबल्स

आम चाऊमीन मैदे से बनती है और उसमें अत्यधिक तेल और सोया सॉस होता है, जिससे कैलोरी और सोडियम बढ़ जाता है।

  • हेल्दी विकल्प: अगर आपको चाऊमीन पसंद है, तो आप सोबा नूडल्स (जो बकव्हीट/कुट्टू के आटे से बने होते हैं) का सेवन कर सकते हैं। इसमें फ्रेश वेजिटेबल मिलाकर आप इसके न्यूट्रिशन को कई गुना बढ़ा सकते हैं।

5. पिज्जा → मल्टी ग्रेन चपाती के ऊपर वेजिटेबल टॉपिंग

मैदे से बना पिज्जा स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता।

  • हेल्दी विकल्प: आप इसे घर पर ही गेंहूं के आटे की चपाती या मल्टी ग्रेन आटे का बेस बनाकर खा सकते हैं। इस पर टमाटर सॉस के साथ अपनी फेवरेट सब्जियों की टॉपिंग करके चीज डालकर बेक करें। यह स्वादिष्ट भी होगा और हेल्दी भी।

6. चॉकलेट → ड्राई फ्रूट्स बार या हेल्दी लड्डू

बाजार की चॉकलेट में चीनी अधिक होती है, जो दांतों में कैविटी और ब्लड शुगर को बढ़ा सकती है।

  • हेल्दी विकल्प: आप गुड़ और ड्राई फ्रूट्स को मिक्स करके बार बनाएं और उसे हल्की चॉकलेट से लपेट कर फ्रीज करें। यह एनर्जी भी देगी और हेल्दी भी होगी।

7. शुगरी सीरियल्स → क्विनोआ, मल्टीग्रेन या रागी सीरियल

बाजार के शुगरी सीरियल्स में एडेड शुगर ज्यादा और फाइबर कम होता है।

  • हेल्दी विकल्प: इसके बजाए आप क्विनोआ से बने सॉफ्ट सीरियल, मल्टीग्रेन या रागी सीरियल चुन सकते हैं। ये आयरन, कैल्शियम और फाइबर के बेहतरीन स्रोत हैं और दिन की हेल्दी शुरुआत के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

इन आसान बदलावों को अपनाकर आप अपने स्वाद से समझौता किए बिना भी एक हेल्दी लाइफस्टाइल जी सकते हैं।

By News Scoop Desk

News Scoop is a digital news platform that focuses on delivering exclusive, fast, verified and impactful stories to readers. Unlike traditional news portals that rely heavily on routine reports, a news scoop platform prioritizes breaking news, inside information, investigative leads, political developments, public interest stories and viral happenings fresh and first.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *