20 Feb 2026, Fri
Breaking

Bigg Boss 19: नीलम गिरी ने खोल दिया तान्या मित्तल के ‘गुंटुवा’ सीक्रेट का राज़, जानकर घरवाले और दर्शक हुए हैरान

newsscoop

न्यूज स्कूप : बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट तान्या मित्तल की लग्जरी लाइफस्टाइल और बड़ी-बड़ी बातों की चर्चा लगातार बनी हुई है। इसी बीच, उनकी रहस्यमय ‘लव लाइफ’ को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बीते एक एपिसोड में तान्या ने टास्क के दौरान मिले टेडी बियर को ‘गुंटुवा’ नाम दिया था और उसे अपना ‘काल्पनिक पति’ बताया था।

तान्या ने घरवालों को बताया था कि जब उनकी जिंदगी में निराशा होती है, तब गुंटुवा रोशनी लेकर आता है और उन्हें सभी लोगों से बचाता है। उन्होंने गुंटुवा को ‘दुनिया का सबसे प्यारा लड़का’ बताया था। अब, गुंटुवा की असली पहचान को लेकर एक चौंकाने वाला वीडियो लाइव फीड से वायरल हो रहा है, जिसमें तान्या की दोस्त नीलम गिरी ने इस राज को खोल दिया है।

नीलम ने खोला शादीशुदा होने का राज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, नीलम गिरी और कुनिका सदानंद बेडरूम में फुसफुसाते हुए बात कर रही थीं। कुनिका ने तान्या के रहस्यमय गुंटुवा के बारे में पूछा, “ये इसका गुंटुवा कौन होगा, कोई नाम तो होगा इसका, कभी नाम बताया इसने।”

कुनिका के जोर देने पर, नीलम ने इशारे किए और फिर उनके कान में जाकर फुसफुसाते हुए कहा: “नाम नहीं बता सकते, लेकिन वो शादीशुदा है।”

यह सुनकर कुनिका हैरान रह गईं। नीलम ने तुरंत कुनिका से अनुरोध किया कि वह यह सीक्रेट किसी को न बताए। नीलम द्वारा अपनी दोस्त तान्या के निजी जीवन का इतना बड़ा सीक्रेट पब्लिक प्लेटफॉर्म पर उजागर करने को लेकर अब वह सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं नीलम

नीलम गिरी के इस खुलासे ने तान्या और उनके रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यूजर्स का कहना है कि तान्या ने यह पर्सनल बात नीलम पर भरोसा करके बताई होगी, लेकिन नीलम को इसे पब्लिक प्लेटफॉर्म पर नहीं खोलना चाहिए था।

एक यूजर ने लिखा, “नीलम तान्या की सच्ची दोस्त नहीं है। तान्या अपनी दोस्ती को लेकर भ्रम में हैं।”

फैंस अब चाहते हैं कि मेकर्स इस सीक्रेट को शो में लाएं और नीलम का भंडाफोड़ हो।

दोस्ती में आई दरार

शो की शुरुआत में नीलम और तान्या का बॉन्ड काफी मजबूत दिख रहा था, जो दर्शकों को पसंद भी आ रहा था। लेकिन जब से तान्या ने फरहाना के साथ दोस्ती बढ़ाई है, नीलम और तान्या के बीच दूरियां आने लगी हैं। हाल के एपिसोड्स में नीलम को कई दफा तान्या की बुराई करते और उनकी अमीरी पर सवाल उठाते देखा गया है।

अब देखना यह है कि मेकर्स इस वायरल वीडियो को कैसे प्ले करते हैं और जब तान्या को पता चलेगा कि नीलम ने उनका इतना बड़ा सीक्रेट रिवील कर दिया है, तो इन दोनों ‘सहेलियों’ का यह बॉन्ड शो के अंदर और बाहर कैसा रहेगा।

By News Scoop Desk

News Scoop is a digital news platform that focuses on delivering exclusive, fast, verified and impactful stories to readers. Unlike traditional news portals that rely heavily on routine reports, a news scoop platform prioritizes breaking news, inside information, investigative leads, political developments, public interest stories and viral happenings fresh and first.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *