19 Mar 2026, Thu
Breaking

लाल या हरा? कौन सा अंगूर है सेहत के लिए बेहतर? जानें किसमें मिलते हैं ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स

News Scoop

न्यूज स्कूप : सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और जल्द ही बाजार में हरे, लाल और काले रंग के स्वादिष्ट, रसीले अंगूर दिखने लगेंगे। तीनों ही रंग के अंगूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन सेहत को फायदा पहुंचाने के मामले में कौन सा ज्यादा बेहतर होता है, यह जानना जरूरी है, ताकि आपको भरपूर न्यूट्रिशन मिल सके। आज हम हरे और लाल रंग के अंगूरों के बीच के अंतर और फायदों को विस्तार से जानेंगे।

हरे और लाल दोनों ही अंगूरों में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये वो तत्व हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही, ये इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं और एजिंग प्रोसेस को भी धीमा करने में सहायक होते हैं।

हरे और लाल अंगूर का पोषण मूल्य

हरे और लाल दोनों ही अंगूर विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। हालाँकि, उनकी रासायनिक संरचना और स्वाद में कुछ अंतर देखने को मिलते हैं:

  • हरे अंगूर: ये आमतौर पर कम कैलोरी वाले और ज्यादा मीठे होते हैं। इनमें विटामिन-सी, विटामिन-के और हाइड्रेशन की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।
  • लाल अंगूर: ये हल्के खट्टे होते हैं और इनमें प्राकृतिक पिगमेंट एन्थोसाइनिन (Anthocyanin) पाया जाता है, जो इन्हें गहरा लाल रंग देता है। लाल अंगूर में रेस्वेराट्रोल (Resveratrol) जैसे कम्पाउंड ज्यादा पाए जाते हैं।

दोनों अंगूरों के पोषण मूल्य (प्रति 100 ग्राम अनुमानित) को चार्ट के माध्यम से समझा जा सकता है:

पोषक तत्वहरे अंगूरलाल अंगूर
कैलोरी80 kcal86 kcal
प्रोटीन1 g1 g
फैट0.2 g0.2 g
कार्बोहाइड्रेट19 g17 g
शुगर16.1 g17 g
विटामिन सी3 mg3 mg
कैल्शियम10 mg10 mg
आयरन0.2 mg0.2 mg
किस अंगूर में होते हैं ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट?

यह तय करना कि कौन सा अंगूर ज्यादा बेहतर है, आपकी व्यक्तिगत जरूरत पर निर्भर करता है, क्योंकि ये दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और लगभग समान न्यूट्रिशन वैल्यू भी रखते हैं।

हालांकि, अगर सिर्फ एंटीऑक्सीडेंट की बात की जाए, तो लाल अंगूर में ये ज्यादा पाए जाते हैं।

  • कारण: लाल अंगूर में रेस्वेराट्रोल जैसे कम्पाउंड और गहरा रंग देने वाला एन्थोसाइनिन पिगमेंट पाया जाता है, जो अंगूर को ज्यादा शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रदान करवाता है।
लाल और हरे अंगूर के स्वास्थ्य लाभ
  1. लाल अंगूर के फायदे: इनमें एन्थोसाइनिन और रेस्वेराट्रोल जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो विशेष रूप से हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये कम्पाउंड इंफ्लामेशन (सूजन) को कम करते हैं और कोशिकाओं (Cells) को डैमेज होने से बचाते हैं।
  2. हरे अंगूर के फायदे: इनमें विटामिन सी और के पाया जाता है। साथ ही, ये फाइबर का भी अच्छा सोर्स हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन बेहतर रहता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

आप अपनी स्वास्थ्य जरूरत के हिसाब से दोनों में से किसी भी अंगूर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

By News Scoop Desk

News Scoop is a digital news platform that focuses on delivering exclusive, fast, verified and impactful stories to readers. Unlike traditional news portals that rely heavily on routine reports, a news scoop platform prioritizes breaking news, inside information, investigative leads, political developments, public interest stories and viral happenings fresh and first.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *