16 Mar 2026, Mon
Breaking

Baaghi 4 Flop के बाद टाइगर श्रॉफ का एक्शन-म्यूजिकल दांव, Dil Raju की फिल्म में Meenakshi Chaudhary की धमाकेदार एंट्री

News Scoop

न्यूज स्कूप : टाइगर श्रॉफ के लिए पिछला साल बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक रहा। इस साल उनकी एक बड़ी फिल्म, ‘बाघी 4’ रिलीज़ हुई थी, जो अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई। टीज़र आने के बाद से ही कुछ दृश्यों को कॉपी बताया जा रहा था, यही वजह रही कि फिल्म दर्शकों को लुभाने में असफल रही और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। लगातार फ्लॉप दे चुके टाइगर श्रॉफ अब एक बड़े दांव पर हैं, जिसके लिए उन्होंने एक नई और रोमांचक फिल्म साइन की है।

टाइगर अब एक नई म्यूजिकल एक्शन एंटरटेनर पर काम कर रहे हैं, जिसका निर्माण साउथ इंडियन प्रोड्यूसर दिल राजू कर रहे हैं, जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी मजबूती से कदम बढ़ा रहे हैं।

एक्शन और म्यूज़िक का हाई-एनर्जी मिक्सचर

यह पिक्चर एक्शन और म्यूज़िक पर आधारित एक हाई-एनर्जी मिक्सचर होगी। यह एक ऐसा ज़ोन है, जिसमें टाइगर श्रॉफ अपनी पूरी फिज़िकैलिटी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ परफॉर्म करने के लिए जाने जाते हैं। दिल राजू, जो साउथ में ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं, टाइगर पर बड़ा दांव लगा रहे हैं। यह प्रोजेक्ट साउथ और बॉलीवुड के बीच बढ़ते सहयोग का भी एक उदाहरण है, जहां कुछ फिल्मों को नुकसान हुआ है, तो कुछ को तगड़ा फायदा भी मिला है।

फिल्म की कहानी को फिलहाल छिपाकर रखा गया है, लेकिन यह क्लियर हो चुका है कि इसमें टाइगर को एक नए अवतार में दिखाया जाएगा, जिसमें कहानी में एक मजबूत म्यूजिकल अंडरकरंट होगा।

टाइगर की फिल्म में मीनाक्षी चौधरी की एंट्री

इस नई फिल्म में टाइगर की जोड़ी एक ऐसी एक्ट्रेस के साथ बनी है, जिन्होंने कुछ वक्त पहले ही जॉन अब्राहम की ‘फोर्स 3’ को ठुकरा दिया था।

दरअसल, हाल ही में ‘फोर्स 3’ बनने का ऐलान हुआ, जिसमें लीड एक्ट्रेस के तौर पर मीनाक्षी चौधरी को फाइनल किया गया था। लेकिन कुछ वक्त बाद ही ऐसी खबरें आईं कि डेट्स और फीस के चलते एक्ट्रेस ने खुद को पिक्चर से अलग कर लिया।

मीनाक्षी चौधरी साउथ सिनेमा में जाना-माना नाम हैं और वह सिर्फ ‘फोर्स 3’ को ठुकराने के चलते ही चर्चा में नहीं हैं, बल्कि उनकी अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘भागम भाग’ के सीक्वल में भी एंट्री हुई है, जिस पर कुछ वक्त बाद ही काम शुरू किया जाएगा।

अब इसी बीच, मीनाक्षी चौधरी ने टाइगर श्रॉफ की इस एक्शन म्यूजिकल फिल्म में धमाकेदार एंट्री कर ली है। मीनाक्षी चौधरी और टाइगर श्रॉफ पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे, जिसके लिए इस जोड़ी को इंडस्ट्री में एक रिफ्रेशिंग चॉइस माना जा रही है।

जल्द ही फिल्म के डायरेक्टर का भी खुलासा कर दिया जाएगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि पिक्चर कब तक फ्लोर पर आ जाएगी। यह फिल्म टाइगर श्रॉफ के लिए बॉक्स ऑफिस पर अपनी पिछली विफलताओं को पीछे छोड़ने का एक बड़ा मौका साबित हो सकती है।

By News Scoop Desk

News Scoop is a digital news platform that focuses on delivering exclusive, fast, verified and impactful stories to readers. Unlike traditional news portals that rely heavily on routine reports, a news scoop platform prioritizes breaking news, inside information, investigative leads, political developments, public interest stories and viral happenings fresh and first.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *