20 Feb 2026, Fri
Breaking

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: तान्या मित्तल को ‘फिजिकल’ चोट पहुंचाने पर सलमान खान का फूटा गुस्सा, अशनूर कौर की लगाई कड़ी क्लास; क्या एविक्ट होंगी एक्ट्रेस?

News Scoop

न्यूज स्कूप : टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 अपने ग्रैंड फिनाले से सिर्फ एक हफ्ता दूर है। शनिवार को शो का आखिरी ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड प्रसारित होगा। इस अंतिम ‘वार’ को खास बनाने के लिए माधुरी दीक्षित, माही विज, पार्थ समथान, ऋषिता कोठारी और आशीष चंचलानी जैसे कई सितारे घर में मेहमान बनकर पहुंचेंगे। हालांकि, एंटरटेनमेंट से पहले शो में एक चौंकाने वाला एलिमिनेशन देखने को मिल सकता है, जिसका कारण कंटेस्टेंट द्वारा की गई फिजिकल हिंसा है।

मेकर्स ने वीकेंड का वार एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें होस्ट सलमान खान ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क के दौरान तान्या मित्तल को फिजिकल चोट पहुंचाने के लिए अभिनेत्री अशनूर कौर की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

जानबूझकर किया गया वार: सलमान खान

प्रोमो में, होस्ट सलमान खान सुमन इंदौरी अभिनेत्री अशनूर कौर को सख्त लहजे में डांटते हुए कहते हैं, “अशनूर किसी के ऊपर हाथ उठाना, किसी को चोट पहुंचाना बिग बॉस के घर में अच्छा नहीं है।”

हालांकि, अशनूर फौरन अपने बिहेव के लिए माफ़ी मांगती हैं, लेकिन सलमान खान उनकी बात को सिरे से खारिज करते हुए आगे कहते हैं, “इनका अग्रेशन इस लेवल का था कि इन्होंने जान बुझाकर वो लकड़ी के तख्ते को पूरी तरह से जबरदस्ती घुमा दिया। ये बिल्कुल साफ़ था कि ये जानबूझकर और गुस्से में किया गया था।” सलमान खान ने यह कहकर स्पष्ट संकेत दिया कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि नियम का जानबूझकर किया गया उल्लंघन था।

क्या अशनूर कौर घर से बेघर हुईं?

इस घटना को लेकर बिग बॉस के फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या फिजिकल हिंसा के चलते अशनूर कौर शो से एविक्ट होंगी?

अशनूर ने सलमान खान के सामने सफाई दी कि उनका तान्या को मारने या चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था और यह गलती से हो गया था। इस पर सलमान बीच में टोकते हैं और व्यंग्यात्मक ढंग से पूछते हैं, “ये लग गई, लग गई क्या?” इसके बाद सलमान पूरे सीक्वेंस को दोहराते हैं कि टास्क के दौरान अशनूर ने किस तरह से तान्या को मारा। वह समझाते हैं कि घर के कुछ खास नियम हैं जिनका पालन करना जरूरी है, जिसपर बाकी घरवाले भी पूरी तरह से चौंक जाते हैं। प्रोमो इसी गंभीर मोड़ पर खत्म हो जाता है।

टास्क के दौरान क्या हुआ था?

यह विवाद ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क के दौरान शुरू हुआ था। अशनूर कौर को अपने कंधों पर एक लकड़ी के तख्ते को बैलेंस करना था, जिसके दोनों सिरों पर पानी से भरे बाउल लटके हुए थे। तान्या मित्तल, जो नहीं चाहती थीं कि अशनूर टास्क जीते, उन्होंने आगे बढ़कर उनके बाउल का पानी गिरा दिया।

इससे गुस्साई अशनूर ने लकड़ी का फट्टा उतारने के दौरान तान्या के कंधे पर जानबूझकर वार किया था। तान्या ने इसकी शिकायत घरवालों से भी की, लेकिन किसी ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। चूंकि बिग बॉस के घर में शारीरिक हिंसा (Physical Violence) एक नॉन-नेगोशिएबल नियम है, इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि अशनूर कौर पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

By News Scoop Desk

News Scoop is a digital news platform that focuses on delivering exclusive, fast, verified and impactful stories to readers. Unlike traditional news portals that rely heavily on routine reports, a news scoop platform prioritizes breaking news, inside information, investigative leads, political developments, public interest stories and viral happenings fresh and first.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *