28 Feb 2026, Sat
Breaking

Dietician Tips: खाने का सही तरीका: बादाम, मूंगफली, और स्प्राउट्स को ऐसे खाएंगे तभी मिलेगा पूरा पोषण! डाइटीशियन से जानें 10 फूड आइटम्स के 10 गोल्डन रूल्स

News Scoop

न्यूज स्कूप : हमारे शरीर को स्वस्थ और फिट रखने में डाइट का बहुत अहम रोल होता है। हम फल, सब्जियां, अनाज और नट्स-बीज जैसी कई चीजें खाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर इन्हें खाने का सही तरीका या सही समय मालूम न हो, तो शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता है?

हर खाद्य पदार्थ में अलग पोषक तत्व होते हैं, और अगर उनका सेवन सही तरीके से किया जाए, तो वे शरीर पर अधिकतम सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर डायटिशियन फारेहा शानम ने 10 ऐसी चीजों के बारे में बताया है, जिनका सेवन करते समय आपको कुछ जरूरी नियमों का पालन करना चाहिए:

1. बादाम खाने का सही तरीका
  • गलती: चलते-फिरते बादाम खाना।
  • गोल्डन रूल: बादाम को ओवरनाइट पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका छिलका उतारकर खाएं।
  • फायदा: भिगोने से छिलके से टैनिन और एंजाइम अवरोधक निकल जाते हैं, जिससे पोषक तत्व अच्छी तरह ऑब्जर्व होते हैं और बादाम पचाने में आसान रहता है।
2. मूंगफली किस तरह खाएं
  • गलती: शेल हटाने के बाद मूंगफली की लाल स्किन हटाकर खाना।
  • गोल्डन रूल: मूंगफली को हमेशा ट्रेडिशनल तरीके से और स्किन समेत खाएं।
  • फायदा: दानों की स्किन में भी एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। पैकेट वाली मसालेदार मूंगफली खाने से बचें।
3. चिया सीड्स किस तरह खाएं
  • गलती: चिया सीड्स को बिना भिगोए सीधा खाना।
  • गोल्डन रूल: हमेशा चिया सीड्स को कुछ घंटे के लिए भिगोकर रखने के बाद ही सेवन करें।
  • नुकसान: बिना भिगोए खाने से आपको ब्लोटिंग (पेट फूलना) की समस्या हो सकती है।
4. स्प्राउट्स खाने का तरीका
  • गलती: ज्यादातर लोग स्प्राउट्स को कच्चा ही खा लेते हैं।
  • गोल्डन रूल: स्प्राउट्स को हमेशा थोड़ा सा स्टीम या फिर ब्लांच करके खाना चाहिए।
  • फायदा: इसे डाइजेस्ट करना आसान होता है और स्टमक इंफेक्शन (संक्रमण) होने का डर कम हो जाता है, क्योंकि बनने की प्रक्रिया में बैक्टीरिया पनप सकते हैं।
5. अनाज के साथ लें घी
  • गोल्डन रूल: बाजरा, मक्का, ज्वार, रागी जैसे भारी अनाज खा रहे हैं तो इसके साथ थोड़ा सा देसी घी जरूर लेना चाहिए।
  • फायदा: ये अनाज प्रोटीन से भरपूर होते हैं लेकिन पचाने में थोड़े भारी हो सकते हैं, इसलिए साथ में देसी घी खाने से आप कब्ज से बचे रहते हैं।
6. ब्रोकली खाने का तरीका
  • गलती: ब्रोकली को ज्यादा उबालना।
  • गोल्डन रूल: इसे उबालने की बजाय हल्का स्टीम करना या फिर हल्का ब्लांच करना ज्यादा बेहतर रहता है।
  • फायदा: ऐसा करने से इसके आवश्यक न्यूट्रिएंट्स बने रहते हैं।
7. अलसी के बीज (Flaxseeds) कैसे खाएं
  • गोल्डन रूल: अलसी को या तो भिगोने के बाद खाएं या फिर ग्राइंड (पीसकर) करके लेना सही रहता है।
  • फायदा: अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो ग्राइंड या भिगोने के बाद ही शरीर में सही तरीके से ऑब्जर्व हो पाता है।
8. टमाटर किस तरह खाएं
  • गोल्डन रूल: अगर आपकी बॉडी का नेचर एसिडिक है, तो आपको कच्चे टमाटर खाने से बचना चाहिए।
  • समय का ध्यान: रात के वक्त टमाटर कच्चे नहीं खाने चाहिए, नहीं तो एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है।
9. सेब खाने का सही तरीका
  • गलती: सेब को छीलकर खाना।
  • गोल्डन रूल: हमेशा सेब छिलके समेत खाना ही फायदेमंद रहता है।
  • फायदा: सेब का छिलका पोषक तत्वों का खजाना है।
10. हल्दी वाला दूध

सावधानी: हल्दी वाला दूध नींद के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर आपको गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हैं तो रात में लेने से बचना चाहिए या डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

गलती: गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या होने पर रात में लेना।

By News Scoop Desk

News Scoop is a digital news platform that focuses on delivering exclusive, fast, verified and impactful stories to readers. Unlike traditional news portals that rely heavily on routine reports, a news scoop platform prioritizes breaking news, inside information, investigative leads, political developments, public interest stories and viral happenings fresh and first.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *