न्यूज स्कूप : घरेलू फ्यूचर मार्केट (Domestic Future Market) में सोने की कीमतों में शुक्रवार, 12 दिसंबर को हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि पिछले दो दिनों से सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी बनी हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हलचल, वैश्विक तनाव और रुपये के उतार-चढ़ाव के चलते सोने की कीमतों में अक्सर बदलाव आता रहता है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में आज मामूली नरमी दर्ज की गई।
- ओपनिंग रेट (5 फरवरी 2026 एक्सपायरी): ₹1,32,442 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर खुला।
- पिछला बंद भाव: ₹1,32,469 रुपए (गुरुवार को बंद)।
- सुबह 10:00 बजे का ट्रेड: MCX पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड ₹1,32,390 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।
- गिरावट: यह पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग ₹75 रुपये की गिरावट दिखाता है।
- हाई लेवल: शुरुआती कारोबार में गोल्ड फ्यूचर ₹1,32,776 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।
सोना खरीदने या निवेश करने का प्लान बना रहे ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे खरीदारी से पहले अपने शहर के सोने का ताजा भाव जरूर पता कर लें। (स्रोत: गुड रिटर्न)
| शहर (City) | 24 कैरेट (₹ प्रति 10 ग्राम) | 22 कैरेट (₹ प्रति 10 ग्राम) | 18 कैरेट (₹ प्रति 10 ग्राम) |
| दिल्ली (Delhi) | ₹1,32,810 | ₹1,21,750 | ₹99,640 |
| मुंबई (Mumbai) | ₹1,32,660 | ₹1,21,600 | ₹99,490 |
| चेन्नई (Chennai) | ₹1,33,640 | ₹1,22,500 | ₹1,02,300 |
| कोलकाता (Kolkata) | ₹1,32,660 | ₹1,21,600 | ₹99,490 |
| अहमदाबाद (Ahmedabad) | ₹1,32,710 | ₹1,21,650 | ₹99,540 |
| लखनऊ (Lucknow) | ₹1,32,810 | ₹1,21,750 | ₹99,640 |
| पटना (Patna) | ₹1,32,710 | ₹1,21,650 | ₹99,540 |
| हैदराबाद (Hyderabad) | ₹1,32,660 | ₹1,21,600 | ₹99,490 |
सोने की कीमतों को प्रभावित करने वाले कारक: सोने की कीमतें अक्सर बदलती रहती हैं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हलचल, वैश्विक तनाव, रुपये की कीमतों मे उतार-चढ़ाव और टैक्स इसके रेट को सीधे प्रभावित करते हैं।
