न्यूज स्कूप : ज्यादातर लोगों के लिए चाय या कॉफी दिन की शुरुआत का अनिवार्य हिस्सा है। यह एनर्जी बूस्टर होने के साथ-साथ एक आदत भी है। हालांकि, कई लोग इन पेय पदार्थों के साथ कुछ स्नैक्स लेना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय-कॉफी के साथ खाई जाने वाली कुछ चीजें आपकी सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती हैं?
डायटिशियन के मुताबिक, चाय या कॉफी के साथ कुछ ऐसे कॉम्बिनेशन होते हैं, जो शरीर में एसिडिटी, गैस, पोषक तत्वों की कमी, और यहां तक कि हार्मोनल असंतुलन तक पैदा कर सकते हैं। अगर आप भी अपनी सेहत सही रखना चाहते हैं तो इन ‘बैड कॉम्बिनेशन’ को जानना बेहद जरूरी है।
क्लीनिकल डायटिशियन आंचल शर्मा और गीतिका चोपड़ा के अनुसार, वे 4 चीजें जिन्हें चाय या कॉफी के साथ नहीं खाना चाहिए:
- उदाहरण: समोसा, ब्रेड पकोड़ा, या अन्य डीप फ्राई और मसालेदार स्नैक्स।
- नुकसान: क्लीनिकल डायटिशियन आंचल शर्मा बताती हैं कि चाय में टैनिन नामक तत्व पाया जाता है। जब टैनिन तेल और मसालेदार खाने के साथ मिलता है, तो यह गैस, एसिडिटी और पेट फूलने (Bloating) जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।
- उदाहरण: ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें आयरन की मात्रा अधिक हो (जैसे कुछ तरह के पोहे या स्नैक्स)।
- नुकसान: चाय में ऑक्सलेट पाया जाता है। जब आप चाय या कॉफी के साथ आयरन से भरपूर चीजें लेते हैं, तो यह ऑक्सलेट आयरन के साथ मिलकर इसके अब्जॉर्प्शन (अवशोषण) को रोकता है। इससे शरीर में आयरन की कमी (Iron Deficiency) भी हो सकती है। इसलिए, आयरन वाली चीजों को चाय के साथ खाने से बचना चाहिए।
- उदाहरण: चाय के साथ पराठा और दही, या अन्य दही से बने स्नैक्स।
- नुकसान: यह एक बेहद खराब कॉम्बिनेशन माना जाता है क्योंकि चाय की तासीर गर्म होती है और दही की तासीर ठंडी होती है। इस विरोधाभासी कॉम्बिनेशन से पेट में जलन, पेट फूलने और अपच जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। डायटिशियन सलाह देते हैं कि ऐसे कॉम्बिनेशन को आज से ही बंद कर दें।
- उदाहरण: साधारण बिस्किट, कुकीज या रस्क।
- नुकसान: डायटिशियन गीतिका चोपड़ा के मुताबिक, चाय के साथ बिस्कुट का कॉम्बिनेशन सबसे आम है, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। बिस्किट में आमतौर पर रिफाइंड मैदा, अनहेल्दी फैट और अत्यधिक शुगर मिलाई जाती है। जब आप चाय के साथ इन्हें खाते हैं, तो ये तुरंत ब्लड शुगर को अचानक से बढ़ा देते हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से इंसुलिन प्रतिरोध (Insulin Resistance) और अन्य मेटाबॉलिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
