न्यूज स्कूप : सर्दियों का मौसम और गर्मागर्म टेस्टी डेजर्ट्स का साथ, दिन का मजा दोगुना कर देता है। इस सीजन में गाजर का हलवा और मूंग दाल का हलवा तो हर घर में बनता है, लेकिन अगर आप कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो चॉकलेट-शकरकंद केक (Chocolate Sweet Potato Cake) एक बेहतरीन विकल्प है।
अक्सर बच्चे सब्जियां खाने में आनाकानी करते हैं, लेकिन शकरकंद के गुणों से भरपूर यह केक उन्हें स्वाद के साथ पोषण भी देगा। शकरकंद की तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्माहट देती है और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। वहीं, डार्क चॉकलेट हार्ट और ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद मानी जाती है। आइए जानते हैं इस अनोखे केक की पूरी रेसिपी।
- शकरकंद की प्यूरी: 1.5 कप (लगभग 420 ग्राम)
- अंडे: 2
- मेपल सिरप: 1 बड़ा चम्मच (मिठास के लिए)
- काकाओ/कोको पाउडर: आधा कप
- वनीला एक्सट्रैक्ट: 1 चम्मच (ऑप्शनल)
- नमक: 1/4 चम्मच
- एस्प्रेसो पाउडर: 1/4 चम्मच (स्वाद बढ़ाने के लिए)
- फ्रॉस्टिंग के लिए: आधा कप डार्क चॉकलेट चिप्स और 2 चम्मच हैवी क्रीम
सबसे पहले अपने ओवन को 350 ℉ (175 °C) पर प्रीहीट कर लें। एक राउंड केक पैन में पार्चमेंट पेपर बिछाकर उसे चिकना कर लें।
एक बड़े मिक्सिंग बाउल में 2 अंडे तोड़ें। इसमें मेपल सिरप और वनीला एक्सट्रैक्ट डालकर अच्छी तरह फेंटें। अब इसमें शकरकंद की प्यूरी मिलाएं और तब तक फेंटें जब तक मिश्रण हल्का और फूला हुआ न दिखने लगे।
तैयार पेस्ट में कोको पाउडर, नमक और एस्प्रेसो पाउडर को छानकर डालें। इसे तब तक मिलाएं जब तक कि बैटर एकदम चिकना (Smooth) न हो जाए।
बैटर को केक पैन में डालें और स्पैचुला से बराबर फैला दें। पैन को काउंटर पर हल्का थपथपाएं ताकि हवा के बुलबुले निकल जाएं। अब इसे ओवन में 1 घंटे तक बेक होने दें।
बेक होने के बाद केक को वायर रैक पर 30 मिनट ठंडा होने दें, फिर फ्रिज में रख दें। इस बीच, डबल बॉयलर में चॉकलेट चिप्स पिघलाएं और उसमें रूम टेम्परेचर वाली क्रीम मिलाएं। इस मिश्रण को ठंडे केक पर समान रूप से फैला दें।
ऊपर से थोड़ी सी चॉकलेट कद्दूकस (Grate) करके डालें। आपका डिलीशियस और हेल्दी चॉकलेट शकरकंद केक तैयार है!
अगर आप इसे और भी हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो मेपल सिरप की जगह गुड़ के पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह केक न केवल ग्लूटेन-फ्री है, बल्कि विंटर पार्टीज के लिए भी एक परफेक्ट डेजर्ट है।
