28 Feb 2026, Sat
Breaking

Weekend Ka Vaar में Salman Khan का बड़ा धमाका: कुनिका सदानंद के बेटे ने गुपचुप रचाई शादी, एक्ट्रेस हुईं शॉक्ड

News Scoop

द लोकतंत्र : बिग बॉस अपने अंतिम पड़ाव पर आते-आते बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। ‘फैमिली वीक’ के बाद सारे कंटेस्टेंट्स जोश में दिख रहे हैं और सभी में सकारात्मक बदलाव नजर आ रहे हैं। इस माहौल में, ‘वीकेंड का वार’ पर होस्ट सलमान खान ने कुछ कंटेस्टेंट्स की तारीफ की, तो वहीं कुछ को फटकार भी लगाई। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा 61 वर्षीय अभिनेत्री कुनिका सदानंद और सलमान खान के बीच का मजेदार स्वयंवर (Swayamvar) टास्क और एक चौंकाने वाला खुलासा।

कुनिका के बेटे का स्वयंवर

61 साल की कुनिका सदानंद ने बिग बॉस में आकर अपने करियर को नया मोड़ दिया है। वह शो में अपने रिलेशनशिप्स और शादी को लेकर सुर्खियों में रहीं। अब वीकेंड के वार के प्रोमो में सलमान खान, कुनिका के बेटे अयान की शादी को लेकर मस्ती करते दिखाई दिए।

सलमान ने माहौल को हल्का करते हुए तान्या, फरहाना और अशनूर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये तीनों ‘स्वयंवर’ की कंटेस्टेंट हैं। कौन बनेगी कुनिका की बहू? अशनूर ने तुरंत मना कर दिया, जिस पर कुनिका ने पलटवार करते हुए कहा, “क्यों… क्यों… मेरे बेटे में क्या बुराई?” इस पर सलमान हंसते हैं और कहते हैं कि, “आपके बेटे में कोई बुराई नहीं है, लेकिन बेटे की मां का सोचना पड़ेगा थोड़ा।” सलमान की यह बात सुनकर कुनिका भी जोर से हंस पड़ती हैं।

बेलना या सेकना: पूड़ी टास्क

माहौल को और मजेदार बनाने के लिए, सलमान खान ने अशनूर, तान्या और फरहाना को एक टास्क दिया। वो कहते हैं कि सबसे ज्यादा पूड़ी कौन बेल सकता है? तीनों ‘संभावित बहुएं’ टास्क पूरा करने के लिए पूड़ियां बेलने के लिए तैयार हो जाती हैं।

इस पर कुनिका चुटकी लेते हुए कहती हैं कि, “एक को बेलना आता है, तो सेकना नहीं आता। एक को सेकना आता है, तो बेलना नहीं आता।” कुनिका की बात सुनकर सलमान, उनकी चुटकी लेते हुए कहते हैं कि, “बेलना नहीं आता लेकिन आपको बनाना तो आता है।” सलमान की इस बात पर सेट पर मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स और खुद कुनिका भी जोर-जोर से ठहाके लगाने लगते हैं।

अयान की गुपचुप शादी का खुलासा

मस्ती भरे माहौल के बीच, सलमान ने कुनिका को एक ऐसी खबर दी जिस पर उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। सलमान ने एक्ट्रेस से कहा कि, “अभी-अभी खबर आई है कि अयान ने मंदिर में जाकर शादी कर ली है।”

सलमान की बात सुनकर कुनिका शॉक्ड रह जाती हैं और उनका चेहरा आश्चर्य से भर जाता है। सलमान ने वीकेंड का वार पर मस्तीभरा माहौल क्रिएट किया और हर किसी को जोर-जोर से ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। फैन्स इस मजेदार और चौंकाने वाले वीकेंड का वार एपिसोड को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

By News Scoop Desk

News Scoop is a digital news platform that focuses on delivering exclusive, fast, verified and impactful stories to readers. Unlike traditional news portals that rely heavily on routine reports, a news scoop platform prioritizes breaking news, inside information, investigative leads, political developments, public interest stories and viral happenings fresh and first.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *