19 Mar 2026, Thu
Breaking

Gold Price Today: MCX पर सोने के वायदा भाव में मामूली गिरावट, 5 फरवरी 2026 गोल्ड ₹1,32,390 प्रति 10 ग्राम पर; जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में आज 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट

News Scoop

न्यूज स्कूप : घरेलू फ्यूचर मार्केट (Domestic Future Market) में सोने की कीमतों में शुक्रवार, 12 दिसंबर को हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि पिछले दो दिनों से सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी बनी हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हलचल, वैश्विक तनाव और रुपये के उतार-चढ़ाव के चलते सोने की कीमतों में अक्सर बदलाव आता रहता है।

MCX पर गोल्ड फ्यूचर का हाल (12 दिसंबर 2025)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में आज मामूली नरमी दर्ज की गई।

  • ओपनिंग रेट (5 फरवरी 2026 एक्सपायरी): ₹1,32,442 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर खुला।
  • पिछला बंद भाव: ₹1,32,469 रुपए (गुरुवार को बंद)।
  • सुबह 10:00 बजे का ट्रेड: MCX पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड ₹1,32,390 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।
  • गिरावट: यह पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग ₹75 रुपये की गिरावट दिखाता है।
  • हाई लेवल: शुरुआती कारोबार में गोल्ड फ्यूचर ₹1,32,776 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।

आपके शहर में सोने का ताजा भाव (12 दिसंबर)

सोना खरीदने या निवेश करने का प्लान बना रहे ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे खरीदारी से पहले अपने शहर के सोने का ताजा भाव जरूर पता कर लें। (स्रोत: गुड रिटर्न)

शहर (City)24 कैरेट (₹ प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट (₹ प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट (₹ प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली (Delhi)₹1,32,810₹1,21,750₹99,640
मुंबई (Mumbai)₹1,32,660₹1,21,600₹99,490
चेन्नई (Chennai)₹1,33,640₹1,22,500₹1,02,300
कोलकाता (Kolkata)₹1,32,660₹1,21,600₹99,490
अहमदाबाद (Ahmedabad)₹1,32,710₹1,21,650₹99,540
लखनऊ (Lucknow)₹1,32,810₹1,21,750₹99,640
पटना (Patna)₹1,32,710₹1,21,650₹99,540
हैदराबाद (Hyderabad)₹1,32,660₹1,21,600₹99,490

सोने की कीमतों को प्रभावित करने वाले कारक: सोने की कीमतें अक्सर बदलती रहती हैं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हलचल, वैश्विक तनाव, रुपये की कीमतों मे उतार-चढ़ाव और टैक्स इसके रेट को सीधे प्रभावित करते हैं।

By News Scoop Desk

News Scoop is a digital news platform that focuses on delivering exclusive, fast, verified and impactful stories to readers. Unlike traditional news portals that rely heavily on routine reports, a news scoop platform prioritizes breaking news, inside information, investigative leads, political developments, public interest stories and viral happenings fresh and first.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *