7 Feb 2026, Sat
Breaking

रुबीना दिलैक ने अभिनव शुक्ला संग पति पत्नी और पंगा की ट्रॉफी जीती, गुरमीत-देबीना का टूटा सपना

News Scoop

न्यूज स्कूप : टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ अपने पहले सीजन के ग्रैंड फिनाले के साथ सफलतापूर्वक खत्म हो गया है। तीन महीने तक चली प्यार, तकरार, मुश्किल टास्क और मजेदार पंगा की इस दिलचस्प रेस में, आखिर में टीवी की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की जोड़ी ने बाजी मार ली है।

‘बॉस लेडी’ रुबीना और अभिनव ने फिनाले के कड़े मुकाबले में टीवी की मशहूर और अनुभवी जोड़ी, गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस शानदार जीत के साथ, रुबीना-अभिनव को शो का सबसे प्रतिष्ठित टाइटल ‘सर्वगुण संपन्न जोड़ी’ मिला, जबकि गुरमीत-देबीना शो के फर्स्ट रनर-अप रहे। यह जीत रुबीना और अभिनव के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह उनका साथ में जीता हुआ पहला रियलिटी शो है।

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ के फिनाले का मुकाबला बेहद रोमांचक था। फाइनल की रेस में दो सबसे मजबूत जोड़ियां थीं—एक तरफ रुबीना-अभिनव थे, जिनकी केमिस्ट्री और रिश्ते की मजबूती बिग बॉस के बाद लाइम लाइट में आई थी; और दूसरी तरफ गुरमीत चौधरी-देबीना बनर्जी थे, जिनकी लव स्टोरी टीवी ऑडियंस को दशकों से याद है।

फिनाले के अंतिम चरण में रुबीना दिलैक की जबरदस्त लीडरशिप क्वालिटी और अभिनव का हर मुश्किल टास्क को धैर्य और समझदारी से हैंडल करना गुरमीत-देबिना पर भारी पड़ गया। रुबीना और अभिनव ने न सिर्फ मुश्किल चुनौतियों में एक-दूसरे को संभाला, बल्कि अपनी ‘अधूरे से परफेक्ट होने तक’ के सफर को भी खुलकर दिखाया। इसी वजह से जजों और दर्शकों के सामने ये जोड़ी ‘सर्वगुण संपन्न’ साबित हुई।

विनिंग कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने अपनी जीत के बाद एक भावुक और दिल को छू लेने वाला जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया। उन्होंने कहा कि, “’धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ हमारे लिए अपनी जिंदगी की तेज रफ्तार से दूर, एक-दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताने का शानदार मौका था।”

उन्होंने अपनी अपूर्णता को स्वीकारते हुए कहा, “हम मानते हैं कि एक पति-पत्नी के तौर पर हम ‘परफेक्ट’ नहीं हैं, और हमने सभी जोड़ियों के साथ मिलकर अपनी सारी कमियां और कमजोरियां सबके सामने रखीं, ये हमारे लिए बहुत सुकून देने वाला शो था। पति, पत्नी और पंगा की ट्रॉफी जीतना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है, क्योंकि ये दर्शकों के ढेर सारे प्यार और शो में शामिल सभी जोड़ियों के सपोर्ट की वजह से संभव हो पाया।”

उन्होंने कलर्स टीवी को सच्चा, प्यारा और दिल से जुड़ा मंच देने के लिए आभार व्यक्त किया, और साथ ही होस्ट सोनाली बेंद्रे मैम और मुनव्वर फारूकी को भी दिल से शुक्रिया कहा, उनके प्यार, हंसी-मजाक और सही गाइडेंस के लिए।

शो के अंत में रुबीना और अभिनव को एक अनोखी ट्रॉफी मिली, जिसे ‘लड्डू वाली अनोखी ट्रॉफी’ कहा गया। हालांकि, शो के लिए कोई प्राइज मनी नहीं थी, लेकिन इस जीत ने दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता को और मजबूत कर दिया है।

By News Scoop Desk

News Scoop is a digital news platform that focuses on delivering exclusive, fast, verified and impactful stories to readers. Unlike traditional news portals that rely heavily on routine reports, a news scoop platform prioritizes breaking news, inside information, investigative leads, political developments, public interest stories and viral happenings fresh and first.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *