20 Feb 2026, Fri
Breaking

न्यूज स्कूप :  टीवी की जानी-मानी और लोकप्रिय एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आजकल कई रियलिटी शोज में नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्हें कलर्स टीवी के हिट कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ’ सीजन 3 में अपने पार्टनर करण कुंद्रा संग देखा जाएगा। तेजस्वी इससे पहले ‘बिग बॉस 15’ की विनर रहीं हैं, साथ ही उन्होंने रोहित शेट्टी के खतरनाक स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ (केकेके) में भी हिस्सा लिया था।

केकेके में उनकी कॉमिक टाइमिंग को काफी पसंद किया गया था, लेकिन उनकी जर्नी बीच में ही खत्म हो गई थी। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पॉडकास्ट पर उस भयानक हादसे को याद किया, जिसकी वजह से उन्हें शो छोड़ना पड़ा था।

जब स्टंट के दौरान ‘मरने’ जैसी स्थिति में पहुंची तेजस्वी

तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ के दौरान वह इतनी बुरी तरह घायल हुई थीं कि वह लगभग मरने जैसी स्थिति में पहुंच गई थीं।

एक्ट्रेस ने इस हादसे को याद करते हुए बताया, “एक स्टंट के दौरान मेरी आंखों की नसें फट गई थीं (ब्लड वेसल्स), यह बहुत डरावना था। रोहित शेट्टी सर ने शायद पहली बार किसी कंटेस्टेंट के लिए स्टंट अबॉर्ट (रद्द) कराया होगा।”

उन्होंने बताया कि इतनी गंभीर चोट के बावजूद वह शो नहीं छोड़ रही थीं। तब उनकी मम्मी ने उन्हें इमोशनल धमकी दी। तेजस्वी ने कहा, “मेरी मम्मी ने कहा कि अगर अब तुमने शो नहीं छोड़ा, तो मैं वहां आ जाऊंगी। ये क्या पागलपन है, ये सिर्फ एक शो है। इसके लिए अपनी जिंदगी दांव पर मत लगाओ।”

बेहोश हुईं, हुआ ब्लैकआउट

तेजस्वी ने अपनी दृढ़ता दिखाते हुए कहा, “मैं सोच रही थी कि अब आई हूं तो अपना 100% देकर जाऊं।” मगर स्टंट करते वक्त वह बेहोश हो गईं थीं।

उन्होंने डरावने अनुभव को साझा करते हुए बताया, “मैं स्टंट करते वक्त बेहोश हो गई थी, मेरे आसपास सबकुछ ब्लैकआउट हो गया था। मुझे तो लगा कि मैं मर गई थी। मुझे कुछ याद नहीं था कि मैं शो में हूं और स्टंट कर रही हूं।”

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि बेहोश होने के बाद उन्हें लगा कि वह कोई सपना देख रही हैं। फिर उन्हें एक सफेद लाइट दिखी, जिसे एक्ट्रेस ने फॉलो किया। उन्हें लगा कि वह कोई सपना देख रही हैं।

तेजस्वी ने कहा, “मैंने व्हाइट लाइट को फॉलो किया और उसकी तरफ तैरती रही। फिर मैं पानी की सतह तक पहुंच गईं, वहीं रोहित सर ने स्टंट क्विट कराया। मुझे बाहर निकाला गया और मैं सभी को देख रही हूं कि ये सब क्या हो रहा है?” होश में आने के बाद उन्हें बताया गया कि वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो में टिकट टू फिनाले का स्टंट कर रही थीं।

तेजस्वी ने बताया, “मेरी आंखें पूरी तरह लाल हो गई थीं। इसलिए मैं इंडिया भी नहीं गई थी क्योंकि फ्लाइट में बैठकर शायद ज्यादा ब्लड वेसल्स फट सकते थे।” बता दें कि जिस सीजन तेजस्वी ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो में पहुंची थीं, उसकी विजेता एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना बनी थीं और तेजस्वी शो में 6वें स्थान पर आई थीं।

By News Scoop Desk

News Scoop is a digital news platform that focuses on delivering exclusive, fast, verified and impactful stories to readers. Unlike traditional news portals that rely heavily on routine reports, a news scoop platform prioritizes breaking news, inside information, investigative leads, political developments, public interest stories and viral happenings fresh and first.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *