20 Feb 2026, Fri
Breaking

Tom Cruise Honorary Oscar: एक्शन स्टार टॉम क्रूज को 45 साल के करियर में पहली बार नवाजा गया मानद अकादमी पुरस्कार मानद से

News Scoop

न्यूज स्कूप : हॉलीवुड की दुनिया के सबसे चमकते-दमकते नामों में से एक, टॉम क्रूज, ने अपने 45 साल के शानदार फिल्मी करियर में एक सबसे बड़ा और ऐतिहासिक पल हासिल किया है। बीते साढ़े चार दशक से दुनियाभर के फैंस का दिल जीतने वाले दिग्गज अभिनेता को अपने फिल्मी करियर में पहली बार ऑस्कर अवॉर्ड (Academy Award) से सम्मानित किया गया है।

टॉम क्रूज को 16 नवंबर 2025, रविवार को 16वें वार्षिक गवर्नर्स अवॉर्ड्स में मानद ऑस्कर अवॉर्ड (Honorary Academy Award) से नवाजा गया है। यह पल उनके लिए बेहद भावुक कर देने वाला था, क्योंकि तीन बार नॉमिनेशन मिलने के बावजूद वह अब तक ऑस्कर ट्रॉफी नहीं जीत पाए थे।

तीन बार खाली हाथ लौटने के बाद थामा ऑस्कर

टॉम क्रूज को अपने करियर में अब तक तीन बार प्रतिष्ठित अकादमी पुरस्कारों (ऑस्कर) में नॉमिनेशन मिला था, हालांकि हर बार उनके हाथ खाली रह गए। लेकिन अब, दिग्गज अभिनेता ने आखिरकार अपने हाथ में ऑस्कर अवॉर्ड थाम लिया है।

अभिनेता को रविवार को हॉलीवुड के रे डॉल्बी बॉलरूम में ये सम्मान दिया गया। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, पूरा माहौल तालियों और तारीफों से गूंज उठा। मानद ऑस्कर अवॉर्ड सिनेमा में उनके असाधारण योगदान, जुनून और प्रतिभा का सम्मान है। इस उपलब्धि पर टॉम क्रूज को दुनियाभर से बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

मानद ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद टॉम क्रूज का भावुक संदेश

मानद ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद टॉम क्रूज ने समारोह में एक भावुक संदेश दिया। उन्होंने सिनेमा की शक्ति और उसके वैश्विक प्रभाव पर जोर दिया।

टॉम क्रूज ने कहा,

“सिनेमा मुझे दुनियाभर में ले जाता है। ये मुझे हमारी साझा मानवता भी दर्शाता है कि हम कितने सारे मायनों में एक ही जैसे हैं। चाहे हम कहीं से भी आते हों, उस थिएटर में हम साथ हंसते हैं, साथ महसूस करते हैं, साथ उम्मीद करते हैं। ये शक्ति इसी कला की है। इसीलिए ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

टॉम का यह भाषण उनके अभिनय के प्रति समर्पण और सिनेमा के माध्यम से मानवता को एकजुट करने की उनकी सोच को दर्शाता है।

दोस्त अनिल कपूर ने भी जताई खुशी

टॉम क्रूज को मिली इस बड़ी उपलब्धि पर बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर ने भी अपनी खुशी जाहिर की। अनिल कपूर, टॉम के साथ हॉलीवुड फ्रेंचाइजी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ में काम कर चुके हैं और दोनों की दोस्ती जगजाहिर है।

अनिल कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टॉम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा:

“मेरे प्रिय दोस्त। इस शानदार अवॉर्ड के लिए ढेर सारी बधाई। तुम्हारा जुनून, मेहनत और दिल की अच्छाई किसी से कम नहीं। दुनिया हमेशा से तुम्हें पसंद करती आई है और अब ऑफिशियली तुम्हें वो सम्मान मिल गया, जिसके तुम हकदार हो। आपकी दोस्ती और प्रतिभा के लिए धन्यवाद।”

By News Scoop Desk

News Scoop is a digital news platform that focuses on delivering exclusive, fast, verified and impactful stories to readers. Unlike traditional news portals that rely heavily on routine reports, a news scoop platform prioritizes breaking news, inside information, investigative leads, political developments, public interest stories and viral happenings fresh and first.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *