न्यूज स्कूप : मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स के कम्युनिकेशन को और भी सहज और तेज बनाने के लिए कई उपयोगी फीचर्स लेकर आया है। इन नए फीचर्स में सबसे महत्वपूर्ण है मिस्ड कॉल स्क्रीन से सीधे मैसेज भेजने की सुविधा, जिससे आपकी बातचीत में रुकावट कम होगी।
यह अपडेट फिलहाल iPhone यूजर्स के लिए App Store पर उपलब्ध है और जल्द ही इसे बाकी डिवाइसेज तक भी पहुंचाने की उम्मीद है।
WhatsApp के इस नए फीचर से यूजर्स को अब मिस्ड कॉल आने पर चैट ओपन करके मैसेज टाइप करने की ज़रूरत नहीं होगी।
- मिस्ड वॉइस मैसेज: WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, जब आपकी कॉल रिसीव नहीं हो पाती है, तो कॉल स्क्रीन पर ही ‘रिकॉर्ड वॉइस मैसेज’ (Record voice message) का विकल्प दिखाई देता है। आप वहीं से एक छोटा ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, जो मिस्ड कॉल नोटिफिकेशन के साथ ही चैट में अपने आप भेज दिया जाएगा। यह फीचर तब खास तौर पर काम आता है जब आपको कोई जरूरी बात जल्दी से बतानी हो।
- मिस्ड वीडियो मैसेज: वीडियो कॉल मिस होने पर भी यह सुविधा उपलब्ध है। यदि सामने वाले ने आपकी वीडियो कॉल नहीं उठाई तो आप तुरंत एक छोटा वीडियो मैसेज रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह तरीका बातचीत को और पर्सनल बनाता है, क्योंकि रिसीवर को मिस्ड कॉल के साथ एक विजुअल मैसेज भी मिलता है।
WhatsApp ने कॉल करने के अनुभव को सरल बनाने के लिए कॉल्स टैब का डिज़ाइन पूरी तरह से बदल दिया है।
- तेज कॉलिंग: इस नए ‘यूनिफाइड कॉल हब’ में कॉल से जुड़ी सभी गतिविधियाँ—जैसे कॉन्टैक्ट एक्सेस करना, फेवरेट मैनेज करना या कॉल ग्रुप बनाना—एक ही सेक्शन में आ गई हैं।
- ग्रुप कॉल: अब यहां से आप एक टैप में वन-ऑन-वन कॉल या 31 लोगों तक की ग्रुप कॉल आसानी से शुरू कर सकते हैं। नई लेआउट से कॉलिंग और भी तेज और सरल हो गई है।
WhatsApp ने एक और बेहद जरूरी फीचर जोड़ा है, जो खासकर पेशेवर या ग्रुप यूजर्स के लिए उपयोगी होगा: कॉल शेड्यूलिंग (Call Scheduling)।
अब आप पहले से तय समय और तारीख पर वॉइस या वीडियो कॉल शेड्यूल कर सकते हैं। इस इवेंट का नोटिफिकेशन चैट में भेज दिया जाता है, जिससे सभी प्रतिभागियों को कॉल का अलर्ट मिल जाता है। यह सुविधा जरूरी मीटिंग, पारिवारिक बातचीत या ग्रुप डिस्कशन मिस होने से बचाती है।
कंपनी यह अपडेट धीरे-धीरे दुनिया भर के यूजर्स तक पहुंचा रही है। इन नए फीचर्स के साथ WhatsApp का लक्ष्य है कि उसके प्लेटफॉर्म पर कम्युनिकेशन पहले से ज्यादा तेज, सरल और लचीला हो सके।
